दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल, इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा
रैबार डेस्क: कुंजापुरी महोत्सव में सिंगर दलेर मेहंदी के मंत्री सुबोध उनियाल की बहस का मामला अंतहीन होता जा रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ‘ मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।’
बता दें कि 18 अक्टूबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। मंच पर जाकर सुबोध उनिय.ल ने उनसे कहा कि आपको पैसे देकर बुलाया है, केवल म्यूजिक बजाने के लिए नहीं। आपको इसलिए बुलाया कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए। आप नशे में हैं, आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर दलेर मेहंदी के भाई मिका सिंह ने मंत्री से माफी मांगने की मांग की थी। बॉलीवुड केकई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में आकर मंत्री के व्यवहार की आलोचना करते रहे। हालांकि सुबोध उनियाल अपने स्टैंड पर कामयाब रहे। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने दलेर मेहंदी और मिका सिंह से फोन पर अलग अलग बातचीत की और मामले को ठंडा करने की कोशिश की। मिका सिंह इस पर अड़े रहे कि अगर मंत्री माफी मांग लें तो ये मामला खतम हो सकता है।
लेकिन सुबोध उनियाल माफी न मांगने की जिद पर अड़े हैं। सुबोध उनियाल कई बार कह चुके हैं कि मैंने कुछ गलती नहीं की है, इसलिए माफी का भी सवाल नहीं उठता। ये पूछे जाने पर कि किया पार्टी हाईकमान केकहने पर भी माफी नहीं मांगेंगे? इस पर सुबोध उनियाल ने साफ साफ कहा कि उनके लिए आत्मसम्मान बड़ी चीज है, अगर माफी का दबाव बनाया जाता है तो वो इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा।
