2026-11-07

crime news

हरिद्वार: मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में मौत

रैबार डेस्क: हरिद्वार के चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।  जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंडी घाट बस्ती में 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। उसी दौरान किसी काम को लेकर प्यारे की अपने बड़े बेटे प्रकाश (27 वर्ष) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके प्रकाश ने पिता प्यारे के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। बेटी ने तुरंत  नहीं एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है 

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म पर भड़का लोगों का गुस्सा, होटल को तोड़ने जेसीबी लेकर पहुंची भीड़

रैबार डेस्क:  ऋषिकेश में नाबालिग छात्रा के साथ एक होटल में दुष्कर्म के मामले परस्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंगलवार...

देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग, हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

रैबार डेस्क: देहरादून के  पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आईटीएस कॉलेज वाली रोड...

अंकिता के हत्यारों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

रैबार डेस्क: अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। इस मामले में लोअर कोर्ट...

सचिवालय के कार्मिक पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप, 8 महीने पहले हुई थी शादी,मुकदमा दर्ज

रैबार डेस्क: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव की पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। आरोप...

बागेश्वर: स्कूल जाते वक्त प्रिंसिपल की हत्या, क्लर्क ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

रैबार डेस्क: बागेश्वर के भटकोला क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की क्लर्क...

हरिद्वार में 16 साल की लड़की के साथ 8 दरिंदों ने किया गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में चंगुल से भागी लड़की

रैबार डेस्क: हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में छठी की छात्रा एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसा जघन्य...

देवर-भाभी की शर्मनाक करतूत, छात्रा को स्कूल से किया अगवा, दुष्कर्म के बाद किया ब्लैकमेल

रैबार डेस्क: धर्मनगरी हरिद्वार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक देवर-भाभी की जोड़ी ने...

लग्जरी रिसॉर्ट में जिस्मफरोशी के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त

रैबार डेस्क:  उत्तराखंड में जिस्मफरोशी के सबसे बड़े धंधे का पर्दाफाश हुआ है। रामनगर में कॉर्बॉ पार्क की आड़ में...

You may have missed