2026-05-04

उत्तराखंड में फिर बदल गया स्कूल खुलने का समय, अब 7.15 बजे लगेंगे स्कूल, शासनादेश जारी

रैबार डेस्क: उत्तराखंड में फिर से एक बार स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। ताजा जारी आदेश के मुताबिक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में  स्कूल सुबह 7.30 पर लगेंगे जबकि दोपहर 1:00 बजे स्कूलों की छुट्टी होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ग्रीष्मकाल के लिए अब सुबह सवा सात बजे स्कूल लगेंगे, प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है जबकि ठीक 7.30 बजे पहला पीरियड स्टार्ट हो जाएगा। जबकि 8वें पीरियड के बाद दोपहर ठीक एक बजे स्कूलों की छुट्टी हो जाएगी। ये व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। शीतकाल के लिए स्कूल लगने का समय 8 बजकर 45 मिनट तय किया गया है।

बता दें कि इसेस पहले एक अप्रैल, 2026 से लागू की गई विद्यालय के लिए नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन दोपहर 2:05 बजे तक किया जा रहा था। लेकिन तमाम शिक्षक संगठन इसके विरोध में थे। उनका कहना है कि भीषण गर्मी और हीट वेव के दृष्टिगत इतनी लंबी अवधि तक विद्यालय संचालन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों को परेशानी हो रही है।

लगातार मिल रही शिकायतों और सुझावों के बाद शासन स्तर पर इस विषय पर पुनर्विचार किया गया। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने इसमें संशोधन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया और अब इस बाबत शासनादेश जारी हिआ है। यानी स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर दो बजे से घटाकर एक बजे तक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed