2026-10-24

विधायक के भाई ने व्यक्ति को धमकाया, बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, CM ने संज्ञान लेकर, SSP को दिए जांच के निर्देश

रैबार डेस्क: चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन सिंह और  राजपाल सिंहपर क्षेत्र के एक व्यक्ति को धमकाने और गाली गलौच का आरोप है। इस घटना का ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें चमन सिंह की ओर से बालकराम नाम के शख्स पर अपनी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संज्ञान लेकर एसएसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए शनिवार को पीड़ित बालकराम की बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत की। सीएम धामी ने दीक्षा से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया है। साथ ही सीएम ने एसएसपी को इस मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि, प्रदेश में हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा।

इसी मामले पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने पीड़ित बालकराम के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपियों पर कार्रवाई के साथ साथ परिवार की सुरक्षा की माँग की।

क्या था मामला

दरअसल, कुछ दिन पहले चकराता क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें त्यूणी के पहने वाले बालकराम नाम के व्यक्ति को फोन पर धमकाया जा रहा है। बालकराम पर अपनी बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने की दबाव बनाय जा रहा है। साथ ही धमकी देते हुए गाली गलौच और अभद्र भा, का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि धमकाने वाले व्यक्ति चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह और राजपाल सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed