2026-10-24

रानीपोखरी में पहली बार लगी रात्रि चौपाल, राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार और प्रशासन ने सुनी जनसमस्याएं

रैबार डेस्क:  धामी सरका जनता केद्वार की पहल पर डोईवाला के रानीपोखरी में पहली बार रात्रि चौपाल लगाई गई। राज्यमंत्री धीरेंद्र सिंह पंवार के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम लोगों की समस्याएं सुनने उनके द्वार पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सिंचाई गूल आदि से जुड़ी समस्याएं सामने रखी।

रात्रि चौपाल में करीब एक दर्जन समस्याएं रखीं गई। मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने रात्रि चौपाल का शुभारंभ करते हुए कहा कि पंचायतों में ही आमजन की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से सरकार ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान अरूणा भंडारी ने समस्याएं रखते हुए कहा कि पंचायतों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। जिन्हे हटाया जाना जरूरी है। वहीं ग्राम प्रधानों का बजट भी बढाया जाना चाहिए। इससे ग्राम प्रधान अपनी पंचायतों में बड़े विकास कार्य भी कर सकें।

May be an image of dais and text

ग्रामीण रतन सिंह ने भूमि संबधी, नरेंद्र प्रसाद जोशी ने फोटो पहचान पत्र में नाम सुधार, पुष्पा कुमाई ने विद्युत कनेक्शन लगाने में आ रही दिक्कतें, प्रधान दीक्षा भट्ट ने सिंचाई गूल से संबधित, संतराम रियाल ने सोलर सब्सिड़ी की समस्या रखी। एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने संबधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed