पेरिस में छाया उत्तराखंड का स्टार्टअप ‘SUNFOX’, पोर्टेबल ECG मशीन के मुरीद हुए मोदी-मैक्रों
रैबार डेस्क: उत्तराखंड के स्टार्टअप अब देश ही नहीं दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले दिनों ‘विवाटेक 2026’ नाम का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के कई स्टार्टअप ने भी हिस्स लिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीवाटेक मे स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान देहरादून का एक स्टार्टअप सनफॉक्स टेक्नोलॉजी खास चर्चा में रहा। मोदी और मैक्रों ने सनफॉक्स के स्टॉल का निरीक्षण किया, कंपनी की स्मार्ट ईसीजी डिवाइस स्पंदन की तारीफ की और फाउंडर के साथ काफी देर तक चर्चा की।
इस दौरान सनफॉक्स के फाउंडर रजत जैन ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाए जा रहे निशुल्क कार्डियक मॉनिटरिंग कार्यक्रम की भी जानकारी दी। जिसके तहत स्पंदन ईसीजी मशीन के जरिए तीर्थयात्रियों का मुफ्त ईसीजी परीक्षण किया जा रहा है और यात्रियों में हृदय रोगों से संबंधित स्थिति की समय रहते निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर सही समय पर जांच और परामर्श के माध्यम से कई लोगों की जान बचाने में भी सफलता मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने सनफॉक्स की इस पहल की सराहना की और इसके विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।
सनफॉक्स टेक्नोलॉजी के को-फाउंडर नितिन चंदोला के मुताबिक इस बार वीवाटेक में भारत के 20 प्रमुख स्टार्टअप ने हिस्सा लिया, जिनमें सनफॉक्स भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘विवाटेक’ में सनफॉक्स टेक्नोलॉजी के स्टॉल का दौरा किया। दोनों नेताओं ने कंपनी की स्वास्थ्य तकनीक और उसके सामाजिक प्रभाव को लेकर विस्तार से जानकारी ली। दोनों कंपनी के कार्यों को देखकर उत्साहित नजर आए और विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि यह तकनीक दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में किस प्रकार लोगों की मदद कर रही है। नितिन ने बताया कि कंपनी ईसीजी डिवाइस के लिए यूरोपीय मानकों के अनुरूप सीई सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर रही है। जिस के बाद यूरोप के विभिन्न देशों में उत्पाद की बिक्री और विस्तार का रास्ता और आसान हो जाएगा।
क्या है स्पंदन
स्पंदन एक पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस है, जिसे सनफॉक्स का क्रांतिकारी आविष्कार माना जा रहा है। पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस जो कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में भी हृदय रोगों की जांच को आसान बनाती है । इसके अलावा कंपनी एक कार्डियक मैनेजमेंट सिस्टम भी संचालित कर रही है


