2026-11-05

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, 4 की मौत

रैबार डेस्क: उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी धर्मकुंड के पास एक अनियंत्रित इनोवा कार सीधे गहरी नदी में जा गिरी। इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 लोग लापता बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।

आपदा प्रबन्धन केंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7:21 बजे गंगनानी के पास एक वाहन के भागीरथी नदी में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटनास्थल गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबराणी की ओर बताया गया है। नदी में गिरा वाहन इनोवा कार है।

घटनास्थल पर पहुंची मनेरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद होने की सूचना मिली है। वहीं, एक घायल व्यक्ति नदी किनारे मिला है, जिसे पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन में सात लोगों के सवार होने की जानकारी के आधार पर शेष लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें नदी में और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed